{"_id":"5c86b4a5bdec22145544dd5b","slug":"201552331941-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूती से चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: गोस्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजबूती से चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: गोस्वामी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उप्र प्रभारी राणा गोस्वामी ने कहा कि उप्र में कांग्रेस का किसी से गठबंधन नहीं हुआ है। सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे।
सोमवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राम कुमार के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा पाकिस्तान कर चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है, लेकिन उन्होंने जो चुनाव में वायदे किए, एक भी पूरा नहीं किया। चाहे किसानों के गन्ना भुगतान का मामला हो या युवाओं को नौकरी की बात रही हो। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। पुलिस भर्ती में जो खेल हुआ आप सब जानते हैं। कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उधर, जिला कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी ने नगर ब्लॉक, जिला व अन्य पदाधिकारियों, पीसीसी सदस्यों से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने, चुनाव में मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों के लिए संभावित नामों पर चर्चा की। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम, घनश्याम शर्मा, पुष्पेंद्र राणा, हरबीर सिंह, अंकित पंवार, खिलेराम, राकेश शर्मा, उर्मिला सिंह, कांता जैन, संतोष कश्यप, बाबू खां, देवेंद्र चौहान, राजपाल शर्मा, यूनुस चौधरी, तेजवीर, सुभाष आदि रहे। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने की। संचालन देवेंद्र चौहान ने किया।