फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विधायक केपी मलिक ने विधानसभा में क्षेत्र की समस्याएं गिनाई

विधायक केपी मलिक ने विधानसभा में क्षेत्र की समस्याएं गिनाई

Thu, 14 Feb 2019 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
विधायक केपी मलिक ने विधानसभा में क्षेत्र की समस्याएं गिनाई
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत के भाजपा विधायक कृष्णपाल मलिक ने विधानसभा में क्षेत्र में अनेक समस्याओं को उठाया। उन्होंने सिंचाई मंत्री से प्रश्न किया कि बागपत के ग्राम खेड़ा इस्लामपुर में यमुना नदी के पानी से किसानों की भूमि का कटान हो रहा है। इस पर सिंचाई मंत्री ने उत्तर दिया कि किसानों की भूमि के कटान को रोकने के लिए यमुना नदी में सरकार ठोकरों का निर्माण कराएगी। उन्होंने प्रश्न किया कि बड़ौत विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा वर्तमान सरकार के गठन से 28 जनवरी 2019 तक कितनी सड़कों का निर्माण किया गया है और कितनी सड़कें गड्ढ़ामुक्त हुई हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के गठन से 28 जनवरी 2019 तक नई सड़कों का निर्माण शून्य है। लेकिन 2018-19 में बड़ौत विधानसभा में नहर सेवा सड़क 14 किमी तक गड्ढ़ामुक्त किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

उन्होंने उपमुख्यमंत्री से प्रश्न किया कि बड़ौत विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान सरकार के गठन से अब तक कितनी व कौन-कौन सी सड़कों का निर्माण किया गया व कितनी सड़कों को गड्ढ़ामुक्त किया गया है तथा कितनी सड़कों का निर्माण और गड्ढ़ामुक्त कराया जाना शेष है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बड़ौत विधानसभा में जिला योजना वर्ष 2016-17 के अंतर्गत एक कार्य, नाबार्ड वर्ष 2014-15 के अंतर्गत एक कार्य, वर्ष 2016-17 के अंतर्गत राम मनोहर लोहिया योजना के अंतर्गत एक कार्य पूर्ण कराया। इसी प्रकार विशेष मरम्मत योजना के अंतर्गत 33 मार्ग, सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण के अंतर्गत 10 मार्गों तथा दाग मरम्मत के अंतर्गत 43 मार्गों को पूर्ण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed