{"_id":"5c3f8a93bdec22737c290373","slug":"201547668115-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरने से पूर्व सभासद की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से गिरने से पूर्व सभासद की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर पालिका के पूर्व सभासद की मकान की छत से गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया।
नगर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी पूर्व सभासद नरेश शर्मा सोमवार को शाम के समय मकान की छत पर टहल रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नीचे फर्श पर गिरकर सिर में चोट लगने से गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने उनको दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां अस्पताल में मंगलवार की रात्रि में नरेश शर्मा ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को अस्पताल से लाने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। बुधवार को मृतक के परिजनों को सांत्वना देने के लिए दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही।