{"_id":"5c3f8a86bdec2273230f062e","slug":"201547668102-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़ल के निशानेबाजों ने शामली में लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़ल के निशानेबाजों ने शामली में लहराया परचम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भड़ल के निशानेबाजों ने शामली में लहराया परचम
दोघट (बागपत)। शामली में चल रही द्वितीय कतार सिंह मेमोरियल शूटिंग चैैंपियनशिप में शूट स्मार्ट शूटिंग रेंज भड़ल के निशानेबाजों ने पांच पदक जीते। इन खिलाड़ियों का शूटिंग रेंज लौटने पर स्वागत किया।
रेंज के कोच अंकित राणा ने बताया कि चैंपियनशिप में आईएसएसएफ सीनियर वर्ग की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सागर जावला ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अंकित ने सिल्वर पदक जीता। मोहित ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। यूथ वर्ग में विपुल ने स्वर्ण पदक, विशाला पांचाल ने सिल्वर पदक हासिल किया। सब यूथ वर्ग में विशाल पांचाल ने सिल्वर मेडल जीता। निशानेबाजों को पुरस्कार और पदक देकर सम्मानित किया। बुधवार को शूटिंग रेंज पहुंचने पर ग्रामीणों ने निशानेबाजों का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में ग्राम प्रधान देवेंद्र राणा, यशपाल राणा, चौधरी रमेश राणा, आवेश राणा, मास्टर सुखवीर सिंह आदि शामिल रहे।