{"_id":"5c228c04bdec22569c67bcb0","slug":"201545767940-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो महिलाओ सहित छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो महिलाओ सहित छह लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
मंगलवार को हुई तीन अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। लोगों ने सभी घायलों को खेकड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
मंगलवार का दिन दुर्घटनाओं के नाम रहा। मेरठ निवासी मोहित अपनी पत्नी पिंकी के साथ मंगलवार की सुबह कार में सवार होकर खेकड़ा अपनी रिश्तेदारी से मिलकर वापस मेरठ लौट रहे थे। जब वह बड़ागांव मार्ग पर पूर्वी यमन नहर के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही कार ने उसकी कार में टक्कर मार दी। इससे दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा कारों में सवार चार लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को खेकड़ा नगर में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा लोनी निवासी आस मोहम्मद अपनी कार में सवार होकर क्षेत्र के ग्राम रटौल स्थित अपनी रिश्तेदारी में मिलने जा रहे थे। मुबारिकपुर मार्ग पर टेंपो की टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही वह घायल हो गए। उनको खेकड़ा स्थित प्राइवेट में भर्ती कराया कराया। तीसरी सड़क दुर्घटना में बड़ागांव मार्ग पर टेंपो से गिरकर दत्तनगर निवासी छब्बीस वर्षीय महिला भतेरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला भतेरी को टेंपो चालक ने खेकड़ा नगर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। सड़क दुर्घटना के सभी घायलों की हालत में सुधार बताया है।