{"_id":"5c228bd6bdec2257071f642d","slug":"201545767894-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव स्पोट्र्स की टीम ने 94 रन से चैंपियनशिप जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव स्पोट्र्स की टीम ने 94 रन से चैंपियनशिप जीती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। एनएस क्रिकेट एकेडमी के मैदान में स्व. प्रदीप शास्त्री मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस में देव स्पोर्ट्स ने विंडसर स्पोर्ट्स की टीम को 94 रन से हराया।
कोच भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि एनएच क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर फाइनल मुकाबला खेला गया। विंडसर स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। देव स्पोर्ट्स ने निर्धारित 40 ओवर में 268 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, इसमें प्रशांत ने 114 रन और आर्यन ने 73 रन बनाए। आशिफ और उस्मान ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी विंडसर स्पोर्ट्स की टीम 174 रन पर ही सिमट गई। आयुष्मान ने 55, निशांत ने 34, आर्यन ने 38, आयुष तोमर ने 18 रन बनाए। देव स्पोर्ट्स की ओर से तुषार, माधव, जाहिर ने दो-दो, आदित्य ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच और सीरिज प्रशांत राज वत्स को चुना गया। श्रेष्ठ फिल्डर शाहिद, गेंदबाज माधव, बल्लेबाज हर्ष उपाध्याय, विकेट कीपर निशांत को चुना गया। चौधरी ब्रजपाल, राममेहर सिंह, विश्वास चौधरी, अश्वनी तोमर, विजय कौशिक, रामाशंकर शुक्ला, प्रतीक तोमर, लीग चेयरमैन भूपेंद्र चौधरी उपस्थित रहे।