{"_id":"5be9d475bdec22722526de87","slug":"201542050933-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेंडर न मिलने से किसानो मे रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेंडर न मिलने से किसानो मे रोष
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। गन्ना किसानों को शुगर मिल की साइट से कलेंडर न निकल पाने से भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
कस्बे के साइबर कैफे पर गन्ना किसान कलेंडर निकलवाने के लिए पहुंच रहे हैं। घंटों इंतजार करने के बाद भी कलेंडर नहीं निकल पा रहे हैं। किसानों को न तो पर्चियों की जानकारी हो पाती है, न ही पर्चियों के शेड्यूल की। अगर किसान गन्ना सोसायटी कार्यालय जाते हैं तो वहां भी उचित जवाब नहीं मिल पाता है। हलाकान किसानों ने मिल के अधिकारियों से किसानों की समस्या के तत्काल समाधान कराने की मांग की है। चेतावनी दी हैं कि अगर उनकी परेशानी दूर नहीं की तो वे आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी मिल प्रशासन की होगी। सुखपाल, महेंद्र, रामकिशन, ऋषिपाल, राज कुमार, देशपाल, ओमबीर, यशपाल, जशबीर, जगतसिंह, रामपाल, रामकुमार, ओमपाल, धर्मपाल को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार करेंगे कलक्ट्रेट कर्मचारी
बागपत। उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि 13 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 नवंबर तक मांग पूरी नहीं होती है तो 29 और 30 नवंबर को कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
एलडीएम से लोन न देने की मांग की
बागपत। गाजियाबाद निवासी मूलचंद, विनोद और राजबीर ने क्षेत्रीय बैंक अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। मुकारी निवासी व्यक्ति की शिकायत करते हुए उसे किसी भी तरह का लोन न दिलवाने की मांग की है। उक्त व्यक्ति से जमीन खरीद थी। जिस पर बैंक की रिकवरी थी। उन्होंने सभी धनराशि जमा कर दी। अब बैनामा नहीं कर रहा है। उन्होंने किसी भी बैंक से लोन न देने की मांग की है।