फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मजबूती से लोस चुनाव लड़ेगी कांग्रेस -रामकुमार

मजबूती से लोस चुनाव लड़ेगी कांग्रेस -रामकुमार

Mon, 29 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
मजबूती से लोस चुनाव लड़ेगी कांग्रेस -रामकुमार
बड़ौत (बागपत)। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राम कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी व देश विरोधी नीतियों से अब जनता तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए हर ब्लाक पर प्रभारियों के नामों की घोषणा की।
विज्ञापन

वे रविवार को बावली रोड स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान आत्महत्या कर रहा है, शिक्षित युवा इधर-उधर बेरोजगार घूम रहा है, दिन दहाडे़ व्यापारियों की हत्या हो रही है। महिलाओं व युवतियों की आबरू लूटी जा रही है। कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है और डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से जनता मेें हाहाकार मचा हुआ है। जनता के हकों के लिए भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कांग्रेस पार्टी मजबूती से चुनाव लडे़गी। इसके लिए हर ब्लाक पर प्रभारियों की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने ब्लाक प्रभारियों को हर बूथ पर 10 से 15 लोगों को जोड़ने की सूची हाईकमान को भेजने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, हेमंत कुमार एडवोकेट, हरेंद्र कुमार एडवोकेट, सत्यपाल पंवार एडवोकेट, तेजवीर तोमर, देवेंद्र चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed