{"_id":"5bad364f867a557f721c2b02","slug":"201538078287-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो सेना पर पत्थर फेंक, लाल चौक पर लटका दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो सेना पर पत्थर फेंक, लाल चौक पर लटका दो
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। पंच परमेष्ठी प्रचार समिति के तत्वावधान में मान स्तंभ प्रांगण मेें विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें कवियों ने राजनीतिक, हास्य व्यंग और सामाजिक परिवेश पर काव्य पाठ किया।
बुधवार की रात्रि कवि सम्मेलन का शुभारंभ नगरपालिका परिषद चेयरमैन अमित राणा ने किया। मुख्य अतिथि बड़ौत विधायक केपी मलिक रहे। चित्र अनावरण अमन जैन शबगा, दीप प्रज्ज्लन धनपाल जैन, कवि सम्मेलन का शुभारंभ सरस्वती वंदना से भुवन मोहिनी ने किया। कवि सम्मेलन का संचालन करते डॉ. कुमार विश्वास ने काव्य पाठ करते हुए कहा कि कोई दीवाना कहता है तो पागल समझता है, मगर धरती की बैचेनी को सिर्फ बादल समझता है। विनीत चौहान ने कहा, बहुत हो चुका मोदी जी, इनको समझाना बंद करो, आस्तीन के सब सांपों को दूध पिलाना बंद करो, अब घर के गद्दारों को भी थोड़ा सा अटका दो, जो सेना पर पत्थर फेंके, उनका लाल चौक पर लटका दो।
सुदीप भोला ने कहा, जो खाई शेष थी, पश्चिम से वह खाई ही पटवा दी, सोनल जैन ने कहा, नदी बह ले कहीं पर भी समंदर से ही मिलती है, मगर मंजिल भी ये केवल मुकद्दरों से ही मिलती है। इसके अलावा शम्भू शिखर, मुमताज नसीम ने काव्य पाठ कर श्रोताओं का मन मोहा। इसमें समिति के अध्यक्ष संजय जैन, कार्यवाहक अध्यक्ष विजय जैन, मंत्री विकास जैन, पारस जैन, विक्की जैन, सोनू जैन, विशाल जैन, अमित जैन, छोटू, कल्लू, नवीन, मयंक जैन आदि रहे।