{"_id":"5ba7eb66867a557f0e71976c","slug":"201537731430-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अक्टूबर को अंहिसा दिवस मनाने का दिलाया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अक्टूबर को अंहिसा दिवस मनाने का दिलाया संकल्प
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बावली रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया, इसमेें दो अक्तूबर को अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इस पर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया।
बैठक में जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता परेशान हो चुकी है। किसान बकाया गन्ना भुगतान न होने से आत्महत्या कर रहे हैं। शिक्षित युवा बेरोजगार इधर-उधर घूम रहा है। महिलाओं व युवतियों के साथ आए दिन बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है, व्यापारी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। भाजपा की जनविरोधी व देश विरोधी नीतियों का कांग्रेस मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने बताया कि हाईकमान के निर्देश पर दो अक्तूबर महात्मा गांधी जयंती को कार्यकर्ता अहिंसा दिवस के रूप में मनाएंगे। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि पूरे माह महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर घनश्याम शर्मा, देवेंद्र चौहान, हरेंद्र सिंह, कांता, मोहम्मद उमर, शैलेंद्र ठाकुर, सुमित शर्मा, चिराग, योगेश सोती, नौशाद, शिवकुमार, श्रद्धानंद आदि रहे।