{"_id":"5b917c09867a557ec75174de","slug":"201536261129-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा निगम के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा निगम के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
बड़ौत। लुहारी गांव के लोगों ने जर्जर विद्युत लाइन हटवाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द कार्रवाई की मांग की।
बृहस्पतिवार को काफी संख्या में लोग समाजसेवी और पूर्व सैनिक सुभाषचंद कश्यप के नेतृत्व में गांव मेें एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आए दिन विद्युत लाइन ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बनी है। गत दिनों गांव के रामपाल कश्यप की सात वर्षीय बेटी सलोनी एचटी लाइन गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। रामपाल की दो भैंस की मौत हो गई थी। दो साल पहले इसी जर्जर हालत के चलते गांव के संजय कश्यप का आठ वर्षीय बेटे की मौत हो चुकी थी। लेकिन बार-बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। प्रदर्शन करने वालों मेें रामपाल कश्यप, गीता कश्यप, सौरभ, कविता, सविता, शालू कश्यप, सीमा, राम सिंह और प्रवेश शामिल रहे।