फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एक जादूगरी के करतब दिखाये

एक जादूगरी के करतब दिखाये

Wed, 05 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
एक जादूगरी के करतब दिखाये
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

जिवाना गुलियान स्थित एमजेएम पब्लिक स्कूल में सोमवार को रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में मैजिक शो का आयोजन हुआ। मैजिक शो में जादूगर रामदेव ने बच्चों को जादूगरी के करतब दिखाए।

मैजिक शो में जादूगर रामदेव ने बच्चों को रुमाल गायब करना, छोटे रुमाल को बडे़ रुमाल बनाना, कागज जलाकर उससे फूलों की माला बनाना, पेप्सी की बोतल से गुलदस्ता बनाना, खाली थैली से तिरंगा निकालना, बच्चों को दूध पिला कर उनके कान से निकालना, अखबार के कोन बना कर उसमें से दर्जनों गिलास एवं रुपये निकाल कर दिखाया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जादू कोई विज्ञान नहीं है, बल्कि केवल एक कला और दृष्टि भ्रम है। जादूगर ने बच्चों को वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और बताया कि तांत्रिकों के चक्कर में कभी नहीं पड़ना चाहिए, तांत्रिक भी विज्ञान की कुछ रासायनिक क्रियाओं का इस्तेमाल करके लोगों को मूर्ख बनाते हैं। प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा ने विद्यार्थियों को रेडक्रॉस सोसाइटी के बारे में बताया कि यह संस्था किस प्रकार पीड़ित तथा वंचित लोगों के कल्याण के लिए कार्य करती है। प्रबंधक श्री वेदपाल सिंह जी ने जादूगर का आभार जताया। इसमें अरविंद कुमार सिंह, महताब, नागेंद्र, सन्नी, सुनीता, भावना, दीपा, मुस्कान, निधि, सुषमा, मंजू, रेनू, अनीता, निकेता, दीपिका आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed