फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वायरल ने पैर पसारे, घर-घर बुखार के मरीज

वायरल ने पैर पसारे, घर-घर बुखार के मरीज

Tue, 04 Sep 2018 01:10 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
वायरल ने पैर पसारे, घर-घर बुखार के मरीज
बागपत। मौसम के करवट बदलते ही वायरल ने पैर पसार लिए हैं। जुकाम खांसी के अलावा बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सरकारी अस्पतालों और नर्सिंग होम में मरीजों की भरमार है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग भी बुखार की चपेट में है। डॉक्टरों का कहना है कि दवा के साथ-साथ बचाव किए जाने से भी वायरल से बचा जा सकता है। सरकारी अस्पतालों के अलावा प्राइवेट डॉक्टरों के यहां वायरल के मरीजों की भरमार है। शरीर में तेज दर्द होना, गले में दर्द और खराश, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, सामान्य रूप से कमजोरी, उल्टी, सिर भारी होना और तेज बुखार, नाक बहना, हर थोड़ी देर में खांसी की शिकायत और आंखों में जलन होना बुखार के प्राथमिक लक्षण है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले पदार्थों का सेवन करना चाहिए। तुलसी के पत्ते में खांसी, जुकाम, बुखार और सांस संबंधी रोगों से लड़ने की शक्ति है। बदलते मौसम में तुलसी के पत्तियों को उबालकर या चाय में डालकर पीने से नाक और गले का इंफेक्शन दूर हो जाता है और राहत मिलती है।
विज्ञापन


इसलिए बढ़ रहा बुखार
बारिश के बाद मौसम में बदलाव हो रहा है। कभी धूप तो कभी बादल छा रहे है। ठंड और गर्मी के कारण लोगों को बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। सीएमएस डॉ. बीएल कुशवाह ने बताया कि मौसम बदलने के कारण सामान्य बुखार के मरीज आ रहे हैं। दवा के साथ सावधानी बरतने से बीमारी पर नियंत्रण किया जा सकता है।
विज्ञापन


खांसी के मरीज भी बढ़े
बागपत। मौसम में बदलाव के साथ खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं। खांसी को भी वायरल का ही असर माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed