{"_id":"5b884d5642c7924675343960","slug":"201535659350-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी न होने से लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी न होने से लोगों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। रेलवे स्टेशन मार्ग पर जल निकासी न होने के कारण रामदास कॉलोनी के लोगों ने प्रदर्शन किया। नगर पंचायत से जल निकासी कराने की मांग की। लोगों ने बताया कि जलभराव की समस्या से कालोनी के लोग जूझ रहे हैं। जिस कारण मोहल्ले में संक्रामक रोग फैलना शुरू हो गया है। मच्छर पनप रहे हैं। कई माह से शिकायत करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया। आने जाने वाले लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती है। प्रदर्शन करते हुए लोगों ने नगर पंचायत से जल निकासी कराने की मांग की है। बिमला देवी, मोंटी, अमिता, पिंकी, शिक्षा, चंद्रा, प्रविता, मनोज कुमार, सचिन, सहाबुद्दीन, रियाज अहमद, सभासद डीपी गुर्जर रहे। चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार और लिपिक अंकित शर्मा ने बताया कि पानी की व्यवस्था न होने लोगों को परेशानी हो रही है। चार वर्ष पूर्व नाली का निर्माण हुआ था, जो जर्जर है। शीघ्र ही नाली का निर्माण कराकर पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन