{"_id":"5b37db504f1c1bee388b49c1","slug":"201530387280-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने व चल रहे निर्माण कार्यों की जांच के लिए शनिवार को बीएसए ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिससे वहां तैनात शिक्षिकाओं मेें अफरा-तफरी मच गई। बीएसए ने शिक्षिकाओं को प्रत्येक बच्चे की शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की। साथ ही निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों को सही ढंग से निर्माण कार्य करने की हिदायत दी।
गत वर्ष दिसंबर माह मेें कुछ मनचलों द्वारा कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पढ़ने वाले बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ व चारदीवारी के ऊपर से ताका-झांकी सहित अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया था। बालिकाओं की सुरक्षा व बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए वार्डन मधु त्यागी ने कोतवाली बड़ौत सहित शिक्षा विभाग के अफसरों को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया था।
मामले को गंभीरता से लेकर डीएम, सीओ ने विद्यालय का निरीक्षण किया और कई मनचलों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की और विद्यालय की चारदीवारी व मुख्य गेट के निर्माण का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए, विद्यालय के मुख्य गेट को लेकर कुछ विवाद हो गया। इसी को लेकर जहां एसडीएम ने शुक्रवार को चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, वहीं शनिवार को बीएसए चन्द्रकेश ने विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके बाद बीएसए ने वार्डन सहित शिक्षिकाओं को प्रत्येक बच्चें की शिक्षा पर ध्यान देने का आहवान किया। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस संबंध में बीएसए चन्द्रकेश का कहना था कि विद्यालय में मुख्य गेट किसी जगह लगे इसको लेकर कुछ विवाद चल रहा था, जो अब समाप्त हो गया है।