{"_id":"5b0c58de4f1c1bda6e8b521e","slug":"201527535838-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में आज से मिलेगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में आज से मिलेगा इलाज
Updated Tue, 29 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बागपत। एक सौ बिस्तर के महिला अस्पताल की शुरूआत न होने से मरीजों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। पीपीपी मॉडल पर अस्पताल का संचालन किया जाना है। सीएमएस ने बताया कि कंपनी अभी अस्पताल शुरू नहीं कर रही है, इससे पहले लोगों की सुविधा के लिए मंगलवार से अस्पताल का ओपीडी शुरू कर देंगे। इसमें चार डॉक्टर और फार्मेसिस्ट तैनात कर दिए हैं।
प्रशासन की ओर से करोड़ों की लागत से महिला अस्पताल बना दिया गया है, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस है। कई वर्षों से अस्पताल नहीं चला गया है। सरकार ने पीपीपी मॉडल (पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप) पर इसे चलाने के आदेश दिए थे। एक कंपनी को इसकी जिम्मेदारी दी, लेकिन आज तक महिला रोगियों को इसका लाभ नहीं मिला है। लोगों ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर रखी है। न्यायालय ने अस्पताल को जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि मंगलवार को महिला अस्पताल में ओपीडी का शुभारंभ कर देंगे। इसमें चार डॉक्टर और एक फार्मेसिस्ट की तैनाती कर दी है। महिला रोग से संबंधित सभी रोगों का उपचार महिला अस्पताल में होगा। जब कंपनी के सभी डॉक्टर और अन्य कर्मचारी यहां पहुंचकर इसका शुभारंभ कर देंगे तो जिला अस्पताल के डॉक्टर और फार्मेसिस्ट को वहां से हटाकर उनकी पुरानी जगह तैनात कर देंगे।