फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मदर्स डे पर बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

मदर्स डे पर बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

Mon, 14 May 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
मदर्स डे पर बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के स्कूल और कॉलेजों में मदर्स-डे पर रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया।
कुमकुम मोदी पब्लिक में मदर्स-डे पर दो दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का धूमधाम से समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने किया। बच्चों ने मैं तेरी छाया, नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए, तू कितनी अच्छी है मां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम मेें माताओं ने बच्चों के संग जमकर धमाल मचाया। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने माताओं को सम्मानित किया। मोनिका शर्मा, दीपिका, साक्षी, आरती, ममता, ज्योति, पूनम, रूबी का योगदान रहा।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को संस्कारवान शिक्षा की जरूरत है, ताकि वे अपने माता-पिता का सम्मान कर सके। कार्यक्रम में माताओं का मनोरंजन करने के लिए डांस, म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन प्रबंधक विक्रम तोमर व प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने किया। मिनर्वा पब्लिक स्कूल मेेें भी कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक सत्यपाल, डायरेक्टर पुनीत, प्रधानाचार्य धनेंद्र कुमार व उपप्रधानाचार्य अरुण तोमर ने किया। मेधावियों को सम्मानित किया। इसमें अनुष्का, उमा, दीक्षा, स्नेहा, आरती, ओजस्वी का योगदान रहा।
विज्ञापन


माताओं को सम्मानित किया
बड़ौत (बागपत)। राष्ट्रीय वाचस्पति परोपकारिणी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मदर्स-डे पर माताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर धन कुमार शास्त्री, डॉ. प्रवण शास्त्री, सरला जैन, मुनेश तोमर, सुनीता पंवार, सरला आर्या, मीनाक्षी, गीता शर्मा, बिमलेश, रजनी जैन, प्रर्मिला, मीनाक्षी, उषा सिंह, दीपाली जैन आशीष पंवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed