फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   इंटर की मेरिट में बावली की कश्यप बहनों का धमाल

इंटर की मेरिट में बावली की कश्यप बहनों का धमाल

Mon, 30 Apr 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
इंटर की मेरिट में बावली की कश्यप बहनों का धमाल
बड़ौत। इंटरमीडिएट की मेरिट में बड़ौत के गांव बावली की कश्यप बहनों ने धमाल मचाया। अंजलि कश्यप पहले स्थान पर रही, जबकि उसकी बहन अर्चना ने चौथा स्थान हासिल किया। विज्ञान वर्ग से पढ़ाई करने वाली दोनों बहन आईएएस बनना चाहती हैं। पिता बेटियों की शिक्षा के लिए बावली से बड़ौत में आकर रह रहे हैं। दोनों बेटियों ने कामयाबी हासिल की तो माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन

मूल रूप से बावली के रहने वाले तेजवीर कश्यप वर्तमान समय में बावली के जैन मोहल्ले में रहते हैं। वह जूनियर हाईस्कूल रूस्तमपुर में शिक्षक हैं। रविवार को घर में खुशी छा गई। वजह है कि उनकी बेटी अंजलि कश्यप ने इंटरमीडिएट की मेरिट में जिले में पहला स्थान हासिल किया। अंजलि की सगी बहन अर्चना ने मेरिट में चौथा स्थान पाया। बच्चों की पढ़ाई के लिए ही पिता बावली से आकर बड़ौत में आकर रहने लगे हैं। अंजलि कहती है कि नियमित रूप से छह घंटे की पढ़ाई से उसे यह कामयाबी मिली। दोनों बहनें साथ साथी पढ़ती थी, इसका भी लाभ हुआ। अब दोनों बहनें आईएएस बनना चाहती हैं। अब बीएससी करेगी। इसके बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू होगी। माता संगीता गृहणी हैं। दो बेटे और तीन बेटियों के परिवार वाले तेजवीर कहते हैं कि वह सिर्फ बच्चों को पढ़ाकर कामयाब करना चाहते हैं। बेटियों ने जो खुशी दी वह अनमोल है। अर्चना कश्यप ने बताया कि दोनों बहनें सोशल मीडिया से दूर रहती है और टीवी भी कम ही देखती है।
विज्ञापन



गणित में चूक गई अर्चना
बागपत। दोनों बहनों ने प्रत्येक विषय में अच्छे अंक हासिल किए, लेकिन अंजलि ने गणित में 98 अंक पाए, जबकि अर्चना को सिर्फ 91 अंक मिले। यहीं से अर्चना मेरिट में पीछे रह गई। वह कहती है कि दोबारा मेहनत कर कामयाबी हासिल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed