फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एटीएम से नहीं हुई निकासी, उपभोक्ता हुए परेशान

एटीएम से नहीं हुई निकासी, उपभोक्ता हुए परेशान

Mon, 23 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
एटीएम से नहीं हुई निकासी, उपभोक्ता हुए परेशान
बागपत। एटीएम में नो कैश की समस्या से अभी बरकरार है। देहात क्षेत्र में लोग रविवार के दिन कैश लेने के लिए परेशान रहे। शहर में कई बैंक के एटीएम से निकासी नहीं हो सकी। इस कारण खातेदारों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

नोटों की किल्लत के बाद जिले में दर्जनों एटीएम से निकासी की व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी है। रविवार के दिन खातेदारों को कैश के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में कई एटीएम पर ताला लटका रहा तो कई पर लोगों की भीड़ रही। लोगों को रुपये की निकासी करने में काफी देर तक लाइन में लगना पड़ा। यह हाल शहर का ही नहीं बल्कि देहात के दर्जनों एटीएम का भी रहा। लोग कैश निकालने के लिए पहले तो एटीएम के बाहर खड़े रहे, लेकिन जांच करने पर पता चला कि मशीन में कैश नहीं है तो उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। जिले में 152 बैंक शाखाओं के 115 एटीएम हैं, शहर के करीब 40 एटीएम में धनराशि निकासी नहीं हो सकी। गांव के एटीएम में नगदी नहीं है। दूसरी तरफ बैंक के अधिकारियों का दावा है कि सभी जगह कैश पर्याप्त मात्रा में है। ऐसे दावों की पोल शहर और देहात के एटीएम खोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed