{"_id":"5ad653d24f1c1b80028b517b","slug":"201523995602-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मचारियों के खिलाफ धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मचारियों के खिलाफ धरना जारी
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। गांव महावतपुर, रुस्तमपुर, बावली स्थित सिंडिकेट बैंक के कर्मचारियों द्वारा की जा रही धांधली और अभद्रता करने पर ग्रामीणों का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। उधर पीड़ितों ने सोमवार की रात में शाखा प्रबंधक के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
ग्राम प्रधान महावतपुर मुकेश, प्रधान गूंगा खेड़ी संजीव, प्रधान अजय कुमार, प्रधान जगदीश आदि के नेतृत्व में बावली व अन्य गांव के ग्रामीण सिंडिकेट की शाखा के सामने धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि बावली निवासी अब्दुल हकीम पुत्र अब्दुल हमीद, अनूप पुत्री अजेंद्र, केशू पुत्र दीपचंद के खातों से धनराशि निकाल ली गई। इसकी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना था कि जब गांव के लोग शिकायत पर कार्रवाई के बारे में जानकारी लेते है तो कर्मचारी अभद्रता और धमकी देते हैं। वहीं पीड़ित अब्दुल हकीम, अनूप, अजेंद्र और केशू ने कोतवाली पर शाखा प्रबंधक के खिलाफ सोमवार की रात्रि में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ने कहा अभी इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। धरने पर प्रशांत, वीरेंद्र, शांतुन, विनय, अमित, विशाल, विकास, विपिन, अर्जुन, सलीम, सेवाराम, ओमपाल, सत्यपाल, हरपाल आदि शामिल रहे।