{"_id":"5aca6d014f1c1b616b8b4765","slug":"201523215617-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य पर्ची न मिलने पर किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य पर्ची न मिलने पर किसानों का प्रदर्शन
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। सामान्य प्रजाति का इंडेट जारी नहीं करने पर शनिवार को कई गांव के किसान सिरसली गांव मेेें एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। बाद में किसान एकत्र होकर मेरठ पहुंचे और उप गन्ना आयुक्त मेरठ से मिले। उन्होंने मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
किसान नेता रविंद्र हट्टी और ऋषिपाल ठेकेदार के नेतृत्व में शनिवार को रहतना, पुसार, मांगरौली, रंछाड, सिरसली, बामनौली, दादरी के किसान सिरसली गांव में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा मिल प्रशासन द्वारा किसानों को सामान्य प्रजाति का इंडेट जारी नहीं कर रहे हैं, इससे 40 प्रतिशत गन्ना किसानों के खेतों मे खड़ा है। सामान्य प्रजाति की पर्ची न आने के कारण किसानों के सामने पशुओं के चारे की व्यवस्था करने का संकट खड़ा हो गया है। बाद मेें किसान एकत्र होकर मेरठ पहुंचे और उप गन्ना आयुक्त मेरठ हरपाल सिंह से मिले और उन्हें शिकायती पत्र सौंपा और मांग जल्द पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इनमेें रविंद्र हट्टी, ओमपाल, राजू तोमर सिरसली, जगदीश, सुनील, प्रवेंद्र, आकाश, मामचंद, सुखवीर, महेंद्र, सुरेश आदि रहे।