{"_id":"5ac1362a4f1c1bba618b4e9e","slug":"201522611754-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन विद्युत लाइन कबूतरों के लिए बनी काल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन विद्युत लाइन कबूतरों के लिए बनी काल
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
बरनावा गांव में हाईटेंशन विद्युत लाइन कबूतरों के लिए काल बनी है। आए दिन हो रही कबूतरों और पक्षियों की मौत से जैन समाज सहित ग्रामीण बेहद दुखी है। विद्युत निगम के अधिकारियों की अनदेखी से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
बस स्टैंड बरनावा पर हाईटेंशन विद्युत लाइन है, उक्त लाइन कबूतरों सहित अन्य पक्षियों लिए काल बनी हुई है। जैसे ही कबूतर सहित अन्य पक्षी लाइन पर आकर बैठते हैं तो वे नीचे गिर जाते हैं और उनकी मौत हो जाती है। आए दिन हो रही कबूतरों सहित अन्य पक्षियों की मौत से जैन समाज और ग्रामीण बेहद दुखी है। समस्या के संबंध में कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक न तो विद्युत लाइन की कमी को ठीक किया गया है और न ही उसके नीचे सेफ्टी जाल लगाया गया है, इस कारण जैन समाज के लोगों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार वीरेंद्र जैन, संदीप जैन, विशाल जैन, मनोज जैन, धनपाल बैंसला, ब्रह्मानंद जाटव, रतन सिंह आदि ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलेगा और उन्हें समस्या के बारे में अवगत कराएगा।