{"_id":"5abfe0074f1c1b95618b4ba7","slug":"201522524167-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में हनुमान जयंती पर हवन, कीर्तन, भंडारे और सुंदर कांड पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में हनुमान जयंती पर हवन, कीर्तन, भंडारे और सुंदर कांड पाठ
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जनपद में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम के साथ हनुमान जयंती मनाई गई है। इस मौके पर मंदिरों में हवन और कीर्तन का आयोजन किया । इस मौके पर कई स्थानों पर सुंदर कांड पाठ का श्रद्धालुओं ने आयोजन कराया। इसमें पूजन के बाद प्रसाद वितरण और भंडारे आयोजित किए। इस दौरान मारुति नंदन से परिवार में सुख शांति और समृद्धि की कामनाएं की गई।
शनिवार को श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर ठाकुरद्वारा में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। इसमें सबसे पहले हवन का आयोजन किया। इसमें पंडित कृष्णा नंद शास्त्री, राकेश शर्मा ने छह बजे सुंदर कांड का पाठ किया । इसमें आदित्य गर्ग, मनीष गर्ग, आनंद प्रकाश, रोहताश गुप्ता, श्रीचंद गुप्ता, मास्टर राकेश मोहन गर्ग, विजय गुप्ता, अजय गोयल, मुना लाल गोयल, कुलदीप गुर्जर, जय कुमार, प्रकाश मालिक, नरेश कश्यप आदि का सहयोग रहा। शहर के भूमिया शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, शिवमंदिर मेरठ रोड, बागेश्वर मंदिर पुराना कस्बे में भी हनुमान जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई।
अमीनगर सराय स्थित श्रीबाला जी मंदिर में भी हनुमान जयंती मनाई गई। इस मौके पर सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया। हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया । इसमें कमेटी के सदस्यों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
चांदीनगर क्षेत्र के रटौल गांव स्थित शिव मंदिर में जयंती पर हवन हुआ, इसके बाद भंडारे का आयोजन किया। इसमें श्रद्धालु ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमें मास्टर देविंद्र अरोरा, संजय, पुजारी कुश प्रसाद शास्त्री, मुकेश गुप्ता, मंगल मौजूद रहे।
दाहा बस स्टैंड पर जैन हनुमान जयंती मनाई। इसमें भंडारे का आयोजन किया। इसमें जैन कुमार जैन, निक्की, नीटू हलवाई, राजीव कश्यप, अनुज जैन, अमित जैन, रवि, शुभम, निखिल, मोनू, मामचंद, नरेश जैन, राकेश आदि भक्त उपस्थित रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी में श्री राधा कृष्ण ठाकुर द्वारा मंदिर समिति ने धूमधाम के साथ हनुमान जयंती मनाई । इस मौके पर शोभा यात्रा भी निकाली गई। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया। महिलाओं ने कीर्तन भी किया। इसमें अखिल गुप्ता, कैलाश चंद, राजीव गोयल सभासद, लाला ओमप्रकाश, लाला मनोज, अशोक अग्रवाल, ब्रजमोहन गुप्ता, गौरव गुप्ता, मुकेश वर्मा, दिनेश वर्मा, पंडित मनोहर लाल, मोहनलाल, पंडित अंकुर शर्मा आदि मौजूद रहे।
दुर्गा वाहिनी ने रामोत्सव धूमधाम के साथ मनाया
शहर के मेरठ रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में हनुमान जयंती के मौके पर दुर्गा वाहिनी ने रामोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर महा आरती का आयोजन किया । इस दौरान मुख्य अतिथि दुर्गा वाहिनी की संयुक्त क्षेत्रीय संयोजक रजनी ठुकराल, मेरठ प्रांत संयोजक अंजली सैनी रही। उन्होंने कहा कि राम लला कई वर्षों से एक टेंट में रह रहे हैं, जल्द भव्य राम मंदिर बनवाने का आह्वान किया। महिलाओं को राम के कार्य में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ. विद्योत्तमा ने परिवार में पुरूषोत्तम जैसे संस्कार देने का आह्वान किया। संचालन इंद्रा बहन ने किया। इसमें दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजक रेखा चौहान, उपाध्यक्ष सावित्री, नगर संयोजक सत्यवती, ममता, मुनेश, पूनम, गीता, कविता, सुमन, राधा, रेखा, रीना, सविता, कौशल, ब्रिजेश, उमेश आदि मौजूद रही।
कस्बा टटीरी में श्रीराम कथा तीन से
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। श्रीराम कथा कमेटी के अध्यक्ष प्रेमशंकर शर्मा ने बताया कि तीन अप्रैल से टटीरी में स्थित अग्रवाल धर्मशाला में कथा शुरू होगी। 11 अप्रैल को श्रीराम कथा का नौ कुंडीय यज्ञ के साथ समापन होगा। कमेटी की बैठक में उक्त निर्णय लिया। इसमें मुकेश वर्मा, दिनेश वर्मा, बबलू, सुभाष सक्सेना, राधेश्याम गर्ग, नरेश कुमार, राम कुमार, मुकेश रूहेला, जतिन शर्मा, सत्यवीर सिंह आदि रहे।