फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनी महावीर जंयती

शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनी महावीर जंयती

Fri, 30 Mar 2018 12:47 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनी महावीर जंयती
बड़ौत (बागपत)। नगर के स्कूल और कॉलेजों में बृहस्पतिवार को महावीर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। इसमें मेधावियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में महावीर जयंती पर संगोष्ठी का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर और रण पाल ने किया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि महावीर जी अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने जियो और जीने दो का नारा दिया। स्कूली बच्चों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उधर वनस्थली पब्लिक स्कूल में भगवान महावीर के जीवन पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसके विजेताओं को प्रबंध समिति के संजय जैन, आशीष जैन, हर्षित जैन, रोहित जैन व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने सम्मानित किया। जेपी पब्लिक स्कूल मेें रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर गौरव शर्मा और शरण शर्मा ने किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समाज मेें फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया। मेधावियों को डायरेक्टर गौरव शर्मा ने सम्मानित किया। सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल मेें चेयरमैन अनुराग जैन, निदेशिका चारू जैन, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा व शिक्षा निदेशक निर्दोष शर्मा ने बच्चों को महावीर के जीवन से प्रेरणा लेकर देश व समाज की तरक्की मेें योगदान करने का आह्वान किया। बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें प्रदीप शर्मा, दीपक शर्मा, वैभव जैन, कृष्ण कुमार, विनीत, मनीषा, सिंधु, अंशु, रूपा, पूनम, वर्षा, छवि, अंकिता, सविता, अंजु, मिनी, शिवानी, अंजुम, मयंक जैन, राजकुमार जैन, विकास, राजन, नितिन, रोहन, डॉ. सुनीता, सिम्मी, सुषमा, निशा, सीमा, रितु आदि रहे।
विज्ञापन

चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में संस्था के अध्यक्ष प्रो. डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने कहा कि हमें सभी धर्मों के पर्वों को धूमधाम से मनाना चाहिए। उन्होंने बच्चों से सच्चाई के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। बच्चों ने भगवान महावीर के जीवन से आधारित सुंदर-सुंदर व मनमोहक पोस्टर बनाकर सभी का मन जीत लिया। मेधावियों को डॉ. आरपीएस तोमर और सचिव डॉ. मनीष तोमर ने सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य जेपी सिह ने किया। किडजी प्ले स्कूल में प्रबंधक योगेश गुप्ता और निर्देशिका ममता गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने रंगबिरंगी ड्रेस पहनकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed