फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दोबारा हुई अंग्रेजी बी की परीक्षा, 525 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

दोबारा हुई अंग्रेजी बी की परीक्षा, 525 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Wed, 14 Mar 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
दोबारा हुई अंग्रेजी बी की परीक्षा, 525 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
दोबारा हुई अंग्रेजी बी की परीक्षा, 525 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

बागपत। जिले के 45 केंद्रों पर मंगलवार को द्वितीय पाली में निरस्त हुई अंग्रेजी बी की दोबारा से परीक्षा हुई। पंजीकृत 7844 विद्यार्थियों में से 525 ने परीक्षा छोड़ दी। प्रशासन की पैनी नजर के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण संपंन हुई। शिक्षा विभाग की और से अतिरिक्त केंद्र व्यवस्था और कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई थी। सदल दस्तों ने छापेमारी अभियान चलाया।
पिछले माह 24 फरवरी को विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों का अंग्रेजी बी का पेपर हुआ था, जो आउट हो गया था। जिसके बाद यीपी बोर्ड इलाहाबाद ने दोबारा से परीक्षा कराने निर्देश दिए। मंगलवार को निरस्त हुई बोर्ड परीक्षा संपंन हो गई। 45 केंद्रों पर परीक्षर्थियों ने एग्जाम दिया। परीक्षा में 7844 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिसमें 7319 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और 525 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपंन कराने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी थी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की। स्टेटिक मजिस्टे्रट भी मुस्तैद रहे। ताकि किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो सके। डीआईओएस पीके मिश्रा ने परीक्षा शांतिपूर्ण संपंन हो गई है। समय से पहले ही उत्तर पुस्तिका भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचवा दी गई थी।
विज्ञापन

वहीं सीबीएसई बोर्ड के जिला कोर्डिनेटर एमके गुप्ता ने बताया कि इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा 10 केंद्रों पर हुई। जिसमें 2017 बच्चे पंजीकृत थे। 1947 एग्जाम में उपस्थित रहे और 70 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल्यांकन के लिए पहुंची उत्तर पुस्तिकाएं
बागपत। मूल्यांकन के लिए श्री यमुना इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचनी शुरू हो गई है। प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि उनके कॉलेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed