{"_id":"5aa5811c4f1c1bba758b4edd","slug":"201520795932-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी छात्र-छात्राओं ने गढ़ी कलंजरी गांव का किया भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी छात्र-छात्राओं ने गढ़ी कलंजरी गांव का किया भ्रमण
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। नोएडा के जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों ने ग्रामीण क्षेत्र में रहन-सहन और खानपान के बारे में जानकारी ली। गढ़ी कलंजरी गांव में पोलियो बूथों पर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। दूषित हिंडन के बारे में जानकारी ली।। ग्रामीणों ने सभी छात्रों का स्वागत किया।
गढ़ी कलंजरी गांव में आस्टेलिया, अमेरिया, चीन और जापान के 13 छात्र-छात्राएं नोएडा के जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के पढ़ाई कर रहे हैं। रविवार को कॉलेज के प्रोफेसर अजय गौर और डॉक्टर वीके तोमर के नेतृत्व में सभी विदेशी विद्यार्थी गढ़ी कलंजली गांव पहुंचे। जहां पर ग्राम प्रधान निर्दोष कसाना, भाजपा के मंडला अध्यक्ष नरेश वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। सभी ने गांव के रहन-सहन के बारे में जानकारी ली। उसके बाद गुड़ और छाज का जायका लिया। अलग-अलग पकवानों को ग्रामीणों उनके सामने परोसा। जिसको खाते ही सभी बोले %फूड इज वैरी टेस्टी’। उसके बाद गढ़ी कलंजरी गांव में पोलियो बूथ पहुंचे। उन्होंने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। बाद में सभी हिंडन नदी पहुंचे। बोट में बैठकर नदी का भ्रमण किया। दूषित जल को लेकर उन्होंने दुख व्यक्त किया। इस दौरान देवेंद्र नागर, प्रकाश यादव, विजयपाल कसाना आदि मौजूद रहे।