फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बेटियां बचाने के लिए आज से मिशन 900

बेटियां बचाने के लिए आज से मिशन 900

Thu, 08 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बेटियां बचाने के लिए आज से मिशन 900
बागपत। गिरते लिंग अनुपात को रोकने और कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने के लिए जिले में महिला दिवस पर अनूठी पहल की जाएगी। प्रशासन ने मिशन 900 के नाम से लोगो तैयार कराया है, जिसे महिला दिवस पर लांच किया जाएगा। महिला दिवस पर ही अभियान की शुरूआत होगी। मकसद प्रति एक हजार पुरुष के सापेक्ष महिलाओं की संख्या 900 पर ले जाने का तय किया है।
विज्ञापन

साल 2011 की जनगणना के आंकड़े देखें तो लिंग अनुपात की दृष्टि से जिले में प्रति एक हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या का प्रतिशत 861 ही है। जबकि चाइल्ड प्रतिशत की हालत चिंताजनक है। बच्चियों की संख्या का प्रतिशत सिर्फ 841 ही है। साल 2001 में लिंगानुपात प्रति एक हजार पुरुष पर 847 था, जबकि वर्ष 1991 में 838 रहा। सीडीओ चांदनी सिंह ने बताया कि लिंग अनुपात के अंतर में इतने साल बाद भी बड़ा परिवर्तन नहीं आया है। कन्या भ्रूण हत्या रोकने और समाज में बेटी के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। महिला दिवस पर मिशन 900 शुरू किया जा रहा है, इसका मकसद है प्रति हजार पुरुष पर महिलाओं की संख्या आने वाले कुछ सालों में नौ सौ करना। इसके लिए विशेष लोगो तैयार कराया है, इसे महिला दिवस पर लांच कराया जाएगा।
विज्ञापन


कहां लगा है झटका
बागपत। वर्ष 2001 की जनगणना के आंकड़ों में महिलाओं की बढ़ोत्तरी की दर 12.97 थी, जबकि साल 2011 में यह सिर्फ 11.95 प्रतिशत ही रह गई। वर्ष 2001 के सापेक्ष महिलाओं की संख्या में भी गिरावट रही। इनकी वृद्धि दर 17.67 प्रतिशत से घटकर 14.77 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौंकाने वाले भी हैं कुछ सर्वे
बागपत। साल 2015-16 में नेशनल फीमेल हेल्थ सर्वे किया गया । इसमें कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए । पिछले पांच साल में जन्म के दौरान प्रति हजार लड़कों पर 763 बच्ची दर्शाई गई थी।

आधी आबादी का कितना हक
साल 2001 में महिलाओं की जनसंख्या -533,914 लाख।
साल 2011 में महिलाओं की जनसंख्या - 602,978 लाख।
विधानसभा चुनाव 2017 में महिला मतदाता 379778 लाख।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed