फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सूचना आयोग ने डीएम,सीएमओ सहित नौ अफसर तलब किए

सूचना आयोग ने डीएम,सीएमओ सहित नौ अफसर तलब किए

Mon, 05 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
 सूचना आयोग ने डीएम,सीएमओ सहित नौ अफसर तलब किए
बागपत। सूचना न देने पर जिले के नौ अधिकारियों को सूचना आयोग ने तलब किया है। विभिन्न बिंदुओं पर इन अफसरों से आरटीआई के तहत सूचना मांगी , जो नहीं दी। आरटीआई कार्यकर्ता ने इसकी अपील आयोग में की, जिन्हें अलग-अलग तिथियों में तलब किया। आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया कि डीएम, सीएमओ, बीएसए, डीआईओएस, तीनों तहसीलों के तहसीलदार, बीडीओ को तलब किया किया है। पवन तिवारी ने बताया कि उन्होंने डीएम और बीएसए से स्कूलों में अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई की सूचना मांगी । वहीं कितने स्कूल मान्यता प्राप्त और कितने फर्जी हैं, डीआईओएस से स्कूलों में उपस्थित, गैर मान्यता प्राप्त कुल कितने स्कूल हैं, सीएमओ से महिला अस्पताल निर्माण धनराशि नियुक्त चिकित्सक के बारे में सूचना मांगी । उन्होंने किसी भी बिंदुओं पर जानकारी नहीं दी। इसके बाद आयोग में अपील की। उक्त अधिकारियों को आयोग ने नौ मार्च, 23, और 30 मार्च को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed