{"_id":"5a7371994f1c1b90268b7cb3","slug":"201517515161-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ फरवरी को सामूहिक विवाह, 10-10 शादी की सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ फरवरी को सामूहिक विवाह, 10-10 शादी की सौंपी जिम्मेदारी
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नौ फरवरी को जिले में एक सौ लड़कियों की शादी कराई जाएगी। इस संबंध में सीडीओ ने बीडीओ, पंचायत और पालिका के ईओ को 10-10 लड़कियों का चयन कर शादी कराने की जिम्मेदारी दी है। हालांकि जिले में अभी तक विभाग को एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।
सूबे की सरकार की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित की गई है, जिसके तहत जिले को 476 लड़कियों की शादी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बीडीओ और नगर पालिका, नगर पंचायत में इसके लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। जिला समाज कल्याण विभाग को शादियों के लिए बजट भी प्राप्त हो चुका है। हालांकि जिले में अभी तक विभाग को एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। नगर पंचायत और पालिका में इक्का-दुक्का आवेदन प्राप्त हुए हैं।
सीडीओ चांदनी सिंह ने समाज कल्याण अधिकारी सहित सभी बीडीओ साथ बैठक में निर्देश दिए कि गरीब एवं असहाय परिवार की लड़कियों का चयन कर उनसे आवेदन प्राप्त करें। नौ फरवरी को सामूहिक रूप से 100 लड़कियों की शादी कराई जाएगी। इसके लिए सभी को 10-10 लड़कियों का चयन कर उनसे आवेदन प्राप्त कर शादी कराने का लक्ष्य सौंपा गया है।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि सामाजिक संगठनों से भी लड़कियों की शादी कराने के लिए बातचीत की गई है। कार्यालय में आने वाले लोगों को भी इसकी जानकारी दी जा रही है। वहीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका प्रचार कराया जा रहा है। नौ फरवरी को जितने भी आवेदन प्राप्त होंगे उसी हिसाब से शादी कराई जाएगी।
एक शादी में खर्च होगा 35 हजार
समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि एक शादी पर 35 हजार रुपये का खर्च किया जाएगा। 20 हजार रुपये लड़के के खाते में जाएंगे।10 हजार रुपये का शादी में घरेलू सामान दिया जाएगा और पांच हजार रुपये में खाने-पीने की व्यवस्था कराई जाएगी।
विधवा की शादी में मिलेंगे 25 हजार
योजना के तहत विधवा विवाह का भी इसमें प्लान तैयार किया गया है। योजना के तहत विधवा की शादी होने के बाद उसके खाते 25 हजार रुपये प्रशासन की और डलवाएं जाएंगे। बाकी का खर्च प्रशासन की और से कराया जाएगा।