{"_id":"5a64ea7d4f1c1b6f268b5a0f","slug":"201516563069-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रटौल में युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रटौल में युवक झुलसा
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
रटौल में तार की चपेट में आने से युवक झुलसा
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में विद्युत लाइन की चपेट में आया युवक झुलस गया। इसके अलावा गांव में विद्युत लाइन भी टूटकर गिर गई। इससे भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ हंगामा किया।
रटौल गांव निवासी गुल बहार रविवार को लकड़ी लेने के लिए मकान की छत पर गया । छत के पास से विद्युत लाइन गुजर रही है। लकड़ी उठाते समय उसका हाथ लाइन से छू गया और झुलस गया। इससे अफरातफरी मच गई। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए। वहां उसका उपचार चल रहा है। इसके अलावा इसी गांव में विद्युत लाइन टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि उस समय बिजली आपूर्ति नहीं आ रही थी। घटना पर ग्रामीणों ने हंगामा कर कहा जर्जर लाइन बदली नहीं जा रही है। इसके चलते कभी भी बड़े हादसे हो सकते हैं। इसमें शहजाद, यासीन, आमिर, शोएब, पवन, बॉबी, नितिन, जुबैर आदि रहे।