{"_id":"5a4fd5624f1c1bcd6d8b81ae","slug":"201515181410-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद सिपाही की शहादत को नमन....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद सिपाही की शहादत को नमन....
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
शामली जनपद मेें इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मौत के घाट उतारने के दौरान शहीद हुए सिपाही अंकित तोमर को युवाओं ने रविवार को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसमेें शहीद सिपाही को तत्काल प्रभाव से योगी सरकार द्वारा आर्थिक मदद देने पर प्रशंसा की।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता बबलू मलिक ने की। संचालन सोनू ने किया। इसमें बबलू मलिक ने कहा कि शहीद सिपाही अंकित तोमर की शहादत को कभी भूलाया नहीं जा सकता है। साथ ही परिवार को इस दुख को सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान युवाओं ने शहीद के परिवार को योगी सरकार द्वारा पिता के खाते में 10 लाख और पत्नी के खाते में 40 लाख तत्काल प्रभाव से डालने पर प्रशंसा की। साथ ही शहीद सिपाही अंकित तोमर के परिवार के सदस्य को नौकरी दिलाने और वाजिदपुर गांव में शहीद सिपाही की याद में स्मृति स्तंभ का निर्माण कराने की मांग की। इसमें रालोद नेता मोहित तोमर, गौरव मलिक, सचिन चौहान, रवि चौहान, सभासद योगेश, सत्यपाल, धनपाल आदि रहे।