{"_id":"5a21aa8b4f1c1b95188b771d","slug":"201512155787-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत फतह, खेकड़ा और टटीरी में जमानत जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत फतह, खेकड़ा और टटीरी में जमानत जब्त
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यूपी और केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा ने सिंबल पर चुनाव लड़ा, लेकिन बड़ौत के नतीजों को छोड़ दें तो अन्य जगह कमल मुरझा गया। बागपत और अमीनगर सराय में प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे। खेकड़ा, अग्रवाल मंडी टटीरी में तो जमानत भी नहीं बच सकी। भाजपा के सभासद के अधिकतर प्रत्याशी भी हार गए।
भाजपा ने बागपत की सियासत के गढ़ बड़ौत पर जीत दर्ज की। सबसे बड़ी पालिका के नतीजों से भाजपा को राहत मिल सकती है, लेकिन अन्य दो पालिका और पांच नगर पंचायतों के नतीजे सुखद नहीं है। बागपत में रणवीर चौहान और अमीनगर सराय में अनिल मलिक दूसरे स्थान पर रहे। खेकड़ा में भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धामा को सिर्फ 89 वोट ही मिले। अग्रवाल मंडी टटीरी में कौशल त्यागी को 104 वोट मिले और उसकी जमानत भी नहीं बच सकी। छपरौली में भाजपा के उम्मीदवार अमित खोखर को 1313 वोट ही हासिल हुए। टीकरी मेें भाजपा के प्रत्याशी सूरज मल को 194 वोट मिले।
भाजपा के टिकट पर जीती तस्लीम
बागपत। अमीनगर सराय के वार्ड संख्या तीन में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ी तस्लीम ने जीत हासिल की। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार शमीम को हराया। भाजपा के टिकट पर सराय में वार्ड एक से चमनवती, वार्ड छह से रोहित और वार्ड सात से नेहा ने जीत दर्ज की। जबकि वार्ड चार में भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई।