{"_id":"5a205cb74f1c1b76678beba1","slug":"201512070327-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौल केंद्रों से लौटाई जा रही है गन्ने से लदी बुग्गियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौल केंद्रों से लौटाई जा रही है गन्ने से लदी बुग्गियां
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। क्रय केंद्रों पर रिजेक्ट गन्ना न लेने से सरूरपुर के किसानों ने हंगामा किया। उन्होंने कहा उनका गन्ना नहीं लिया जा रहा है। जबकि सरकार ने दाम कम करते हुए गन्ना लेने निर्देश दिए। कृषकों को परेशान किया जा रहा है।
किसानों से रिजेक्ट और सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं लिया जा रहा है। तौल लिपिक क्रय केंद्रों से लदी हुई बुग्गियों को वापस लौटा देते हैं। खेतों में भारी मात्रा में गन्ना खड़ा है। गेहूं की बुवाई का समय निकलता जा रहा है। किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगेती प्रजाति के गन्ने को ही मिल ले रही है। अफसरों से शिकायत कर चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को सरूरपुर कलां गांव में किसानों ने तौल केंद्र पर हंगामा किया। उन्होंने कहा उनका गन्ना नहीं लिया जा रहा है। गांव में अगेती कम और सामान्य प्रजाति का ज्यादा गन्ना उसके बाद भी उनकी अपेक्षा की जा रही है। तौल लिपिक ने कई किसानों को गन्ने से भरी बुग्गियों के साथ उल्टा लौटा दिया है। इस दौरान सुभाष नैन, पिंटू, पीतम, अनिल, विनोद, राकेश, अमित, नीटू, राजीव आदि रहे।