फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   निर्णायक साबित होंगी 96 हजार महिला मतदाता

निर्णायक साबित होंगी 96 हजार महिला मतदाता

Thu, 16 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
निर्णायक साबित होंगी 96 हजार महिला मतदाता
बागपत। चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रत्याशियों ने प्रचार में ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। प्रचार सामग्री के साथ प्रत्याशी और उनके समर्थक चुनाव के मैदान में मतदाता से खूब वायदे कर रहे हैं। आठ निकाय में 96 हजार महिला मतदाता निर्णायक होंगी। अमीनगर सराय समेत कई कस्बों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के आसपास ही है।
विज्ञापन

जिले की तीन पालिका और पांच नगर पंचायत के लिए बुधवार से प्रत्याशियों ने अभियान को तेज कर दिया है। कुल मतदाताओं की संख्या 2,08,785 लाख है, इनमें पुरुष मतदाता 1,12,630 लाख हैं और महिलाओं की संख्या 96155 है। चुनाव की जीत हार में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। अमीनगर सराय की बात करें तो यहां पर पुरुष मतदाताओं की संख्या 3936 हजार है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 3580 हजार है। यानि अंतर सिर्फ 356 मत का ही है। ऐसे में यहां पर प्रत्याशियों ने महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए महिलाओं की विशेष टीम मैदान में उतारी हैं। टीमें घर-घर जाकर महिलाओं को वोट के लिए अपने-अपने पक्ष में करने में जुटी है। महिलाएं घूंघट से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंची तो निर्णायक साबित होंगी। इसके अलावा अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में मतदाताओं की संख्या का अंतर भी करीब पांच सौ है।
विज्ञापन



किस निकाय में कितनी महिला
निकाय महिला
बागपत 17284
बड़ौत 37529
खेकड़ा 14759
टटीरी 5354
छपरौली 7099
दोघट 5314
टीकरी 5236
सराय 3580


चुनाव के महत्वपूर्ण तथ्य
निकाय : आठ
वार्ड : 135
मतदान केंद्र : 85
मतदान स्थल : 239
पुरुष मतदाता : 112630
महिला मतदाता : 96155
कुल मतदाता : 208785
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed