{"_id":"59f388ef4f1c1b97678b7b65","slug":"201509132527-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई के साथ हाथापाई करने वालों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई के साथ हाथापाई करने वालों की गिरफ्तारी की मांग
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेई के साथ हाथापाई करने वालों की गिरफ्तारी की मांग
बड़ौत। मुख्य शिकायत केंद्र पर जेई के साथ हाथापाई करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारी मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने मुख्य शिकायत केंद्र पर बैठक कर आरोपियों की जलद गिरफ्तारी करने की मांग उठाई।
बैठक में जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर का कहना था कि अब ऊर्जा निगम के कर्मचारी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। उन पर आए दिन असामाजिक तत्व हमला बोल रहे हैं। लूटपाट और मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में पंचायत के पदाधिकारियों नेे जेई टाऊन इंद्रपाल के साथ हाथापाई की कोशिश करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। बैठक में प्रमोद मलिक, सतेन्द्र पंवार, सुखदेव पंवार, वेदपाल, संजीव तोमर, आरिफ, खलील, संदीप जेई, अंकुर, संजीव जैन, प्रमोद मलिक, राजेन्द्र जेई, एसडीओ अनिल कुमार, रितेशवर बुंध, इमरान, शीलू, अमित, गुलशन, अरुण, मनोज शामिल रहे। अध्यक्षता विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर एवं संचालन जिला मंत्री सुरेंद्र तोमर नेे किया।