{"_id":"59b994444f1c1b27688b4691","slug":"201505334340-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलड़ी में गंदगी का अंबार, धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलड़ी में गंदगी का अंबार, धरने की चेतावनी
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट/ दाहा (बागपत)। सांसद आदर्श गांव पलड़ी में गंदगी का अंबार लगा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर दाहा-बरनावा मार्ग पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी ।
ग्रामीणों ने बताया गांव में मस्जिद के पास एवं कान्हड़ मार्ग पर कई सालों से जलनिकासी न होने से जल भराव की समस्या बनी है। लोगों को कीचड़ से होकर निकलना पड़ता है। गंदगी के कारण लोगों के पैर भी गलने लगे हैं और बीमारी फैलने का खतरा बना है। गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। इस संबंध में उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान को रास्ते को बनवाने के लिए भी कहा, लेकिन रास्ता नहीं बनाया । उन्होंने कहा यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं कराया तो ग्रामीण दाहा-बरनावा मार्ग पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। इनमें यामीन खां, रामफल, विक्रम सिंह, बीरा, उम्मेद, हसन आदि रहे।