{"_id":"59a31eb94f1c1b04118b4a97","slug":"201503862457-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बामनौली में रोडवेज बस ने भैंसा-बोगी में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बामनौली में रोडवेज बस ने भैंसा-बोगी में मारी टक्कर
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बामनौली में रोडवेज बस ने भैंसा बुग्गी में मारी टक्कर
दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढाना मार्ग पर बामनौली के पास रोडवेज बस ने भैंसा बुग्गी में टक्कर मारी दी। इससे भैंसें की मौत हो गई और किसान घायल हो गया। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कर जाम खुलवाया।
शनिवार की शाम बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली के पास बड़ौत से मुजफ्फरनगर जा रही रोडवेज बस ने खेत से कार्य कर लौट रहे किसान अचिन पुत्र रामपाल निवासी बामनौली की भैंसा बुग्गी में टक्कर मार दी। इससे भैंसें की मौके पर ही मौत हो गई और जबकि किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क दुर्घटना के बाद चालक बस को लेकर भाग गए। सूचना पर भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम कर दिया। लोगों ने घायल किसान को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
सूचना पर दोघट पुलिस मौके पर पहुंची और जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। ग्रामीणों ने मांग की रोडवेज बस के चालक को गिरफ्तार कर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाया जाए, इसके बाद ही जाम खुलेगा। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया बस चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। काफी समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण शांत पड़े और करीब एक घंटे बाद जाम खोला। घायल किसान अचिन ने दोघट थाने में बस चालक के खिलाफ तहरीर दी। उधर, एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।