{"_id":"59a1d3c94f1c1bce318b4a65","slug":"201503777737-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव के दौरे से ब्लाक अफसरों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव के दौरे से ब्लाक अफसरों में मचा हड़कंप
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बागपत जनपद में 28 और 29 अगस्त को शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी के दौरे से अफसरों मेें हड़कंप मच गया है। शनिवार को बीडीओ ने कई गांवों मेें औचक निरीक्षण किया।
शासन ने बागपत जनपद के लिए देवाशीष पंडा को नोडल अधिकारी नामित किया। उनका 28 और 29 को जनपद का दौरा है। इसको लेकर सभी विभागों के अफसरों में हड़कंप मच गया है। नोडल अधिकारी के दौरे के मद्देनजर शनिवार को बीडीओ प्रेमचंद ने सौंटी गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। कई जगहों पर जलभराव की समस्या भी मिली। इसको लेकर बीडीओ ने सफाई कर्मचारियों सहित ग्राम सचिव को फटकार लगाकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ढ़िकाना, जौनमाना, कोताना आदि गांवों का भी निरीक्षण किया।
बीडीओ प्रेम चंद ने बताया नोडल अधिकारी देवाशीष 28 अगस्त को 10 बजे लोक निर्माण विभाग कार्यालय का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 10:30 से 12:30 तक विकास भवन मेें समीक्षा बैठक लेंगे। एक बजे से दो बजे तक मॉडल बालिका इंटर कॉलेज टांडा, कोताना में राजकीय पालीटेक्निक छात्रावास और साढे़ तीन बजे से पांच बजे तक रमाला थाना और सीएचसी बड़ौत का निरीक्षण करेंगे। 29 अगस्त को बागपत तहसील, नगरपालिका बागपत, काठा में ग्रामीण पेयजल योजना के तहत निर्माणाधीन टंकी का निर्माण और शाम तीन बजे से पांच बजे तक छपरौली ब्लाक के सौंटी गांव का निरीक्षण करेंगे।