{"_id":"59a1ce194f1c1bf45a8b489f","slug":"201503776281-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस और गांधी जयंती पर होगी प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस और गांधी जयंती पर होगी प्रतियोगिताएं
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक दिवस से गांधी जयंती पर होंगी प्रतियोगिताएं
बागपत। शिक्षक दिवस से गांधी जयंती तक इंटरमीडिएट और हाईस्कूलों के बच्चों की निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता राज्य, जिला और विद्यालय स्तर पर होगी। इसमें कक्षा छह से आठ और नौ से 12 तक दो वर्ग हैं। इसके लिए शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस को निर्देशित किया।
जिले के इंटर कॉलेज और हाईस्कूलों में गांधी जयंती पर बच्चों स्वच्छता का संदेश देंगे। इसके लिए पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता होगी। इसमें पांच सितंबर से विद्यालय स्तर, 11 सितंबर से जिला और 18 सितंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। शिक्षक दिवस से प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। बच्चों द्वारा लोगों को स्वच्छता का संदेश निबंध लिखकर और पेंटिंग से एक से बढ़कर एक कलाकृतियां से देंगे। दो वर्ग में प्रतियोगिता होगी। इसमें कक्षा छह से आठ तक और कक्षा नौ से 12 तक के छात्र हिस्सा लेंगे। गांधी जयंती पर सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा निदेशक अमरनाथ वर्मा ने डीआईओएस को दिए हैं। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया निर्धारित तिथि पर प्रतियोगिताएं कराने के लिए सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया।