{"_id":"597b906f4f1c1b8a7a8b4635","slug":"201501270127-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त विद्युत कनेक्शन के नाम पर खुलेआम मांगी जा रही रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त विद्युत कनेक्शन के नाम पर खुलेआम मांगी जा रही रिश्वत
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत कनेक्शन मुफ्त, फिर किस बात का पैसा
बड़ौत (बागपत)। मुख्य शिकायत केंद्र पर शुक्रवार को बीपीएल व एपीएल कार्डधारकों ने जमकर हंगामा किया। कार्डधारकों ने कर्मचारियों पर दलालों से मिलीभगत कर मुफ्त विद्युत कनेक्शन देने के एवज में सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
लोगों का कहना है कि शासन ने बीपीएल व एपीएल कार्डधारकों के लिए मुफ्त विद्युत कनेक्शन देने की योजना संचालित की है। योजना के तहत 23 जुलाई को बागपत सांसद डा. सत्यपाल सिंह, भाजपा नेता डा. पुष्पेंद्र तोमर, एसई रामबीर सिंह, एक्सईएन प्रथम अजय कुमार व द्वितीय एसपी टांक सहित जेई टाऊन इंद्रपाल ने नगरपालिका परिषद में कैंप लगाकर सैकड़ों बीपीएल व एपीएल कार्डधारकों को मुफ्त विद्युत कनेक्शन बांटकर योजना का उद्घाटन भी किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कैंप मेें तो मुफ्त में विद्युत कनेक्शन बांट दिए गए, लेकिन अब मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात कर्मचारी मुफ्त कनेक्शन देने के एवज में सुविधा शुल्क मांग रहे हैं। आरोप लगाया कि यदि कोई कार्डधारक इसका विरोध करता है, उसे वहां से भगा दिया जाता है।
उधर, बिनौली क्षेत्र के शेखपुरा गांव के उपभोक्ताओं ने एक्सईएन द्वितीय एसपी टांक से शिकायत की है कि वहां पर तैनात जेई उन्हें विद्युत कनेक्शन नहीं दे रहे हैं। उपभोक्ता की शिकायत पर एक्सईएन द्वितीय ने फोन कर जेई को भी हड़काया और मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कहीं। एक्सईएन द्वितीय एसपी टांक का कहना था कि शिकायत मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों मेें मनोज, कल्लू, धीरज, शकील, इरफान, मेहरबान, अकरम, सुनील, इकबाल शामिल रहे।