{"_id":"594ebca94f1c1b95678b45d9","slug":"201498332329-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुलाई के बाद खरीदा जाएगा यूनिफोर्म का कपड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुलाई के बाद खरीदा जाएगा यूनिफोर्म का कपड़ा
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुलाई के बाद खरीदा जाएगा यूनिफार्म का कपड़ा
बागपत। परिषदीय विद्यालयों में वितरित होने वाली यूनिफार्म के कपड़ों की जांच पड़ताल के बाद ही खरीदी जाएगी। धुलाई कर कपड़ा जांच जाएगा। कमी मिलती है तो उसकी खरीद नहीं होगी। डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय शिक्षा परियोजना समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि बैठक में स्कूलों के प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सचिव और प्रधानाध्यापक का यूनिफार्म क्रय संबंधित नियमों का विकास खंड स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिलाने का निर्णय हुआ। ड्रेस के कपड़े क्रय किए जाने के लिए गुणवत्ता का परीक्षण किया जाएगा। 20 हजार रुपये से कम की धनराशि पर एमएमसी गुणवत्तायुक्त कपड़ा खरीद कर स्थानीय टेलर के माध्यम से सिलाई होगी। 20 हजार से अधिक और एक लाख से कम की धनराशि से यूनिफार्म कोटेशन के माध्यम से क्रय कराई जाएगी। धुलने के बाद कपड़ा के रंग और गुणवत्ता सूखने के बाद सैंपल से मिलान कराए। कमी मिलती है तो तत्काल कपड़े को वापस कराया जाए। डीएम ने निर्देशित किया है कि जिला समन्वयक एनआरएलएम से संपर्क स्थापित कर ग्राम पंचायत वार स्वयं सहायता समूह के माध्यम से यूनिफार्म की सिलाई कराई जाए। बीएसए ने लापरवाही मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 15 जुलाई तक सभी छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म वितरण का कार्य पूरा कराया जाए।