{"_id":"68f13852df098b5877050ded","slug":"20-kg-of-rasgullas-found-defective-at-punjabi-sweets-destroyed-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-140361-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पंजाबी स्वीट्स पर खराब मिले 20 किलो रसगुल्ले नष्ट कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पंजाबी स्वीट्स पर खराब मिले 20 किलो रसगुल्ले नष्ट कराए
विज्ञापन
बागपत के गांधी बाजार में पंजाब कंफेक्शनरी एंड स्वीट्स की दुकान में गुलाब जामुन का नमूना लेते खा
- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई जगह मारा छापा, 80 किलो खोया भी नष्ट कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के गांधी बाजार में शॉकी हलवाई की पंजाबी कन्फेक्शनरी एंड स्वीट्स पर बृहस्पतिवार को खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा। वहां खराब रसगुल्ले लोगों को बेचे जा रहे थे और उनमें मक्खी पड़ी हुई थी। इसलिए टीम ने वहां बीस किलो रसगुल्ले नष्ट कराए। इसके अलावा टीम ने बिजवाड़ा व खेकड़ा में 80 किलो खोया नष्ट कराया। इनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त खाद्य डीपी सिंह ने बताया कि बिजवाड़ा गांव में साजिया की मावा भट्टी से मावा का नमूना लिया गया। वहीं बिजवाड़ा में मुश्ताक की भट्ठी से मावा का नमूना लिया और वहां 40 किलो खोया को नष्ट भी कराया। खेकड़ा पुलिस चौकी के पास एक गाड़ी को रोककर खोया का नमूना लिया और बदबू आने पर 40 किलो खोया नष्ट कराया। यह खोया मांगरोली निवासी नौशाद व दिल्ली निवासी जाहिद खान लेकर जा रहे थे। इसके अलावा बागपत के गांधी बाजार में शॉकी हलवाई की पंजाबी कन्फेक्शनरी एंड स्वीट्स से मिठाई का नमूना लिया गया और 20 किलो रसगुल्ला खराब मिलने पर नष्ट कराया।
पुरा महादेव मंदिर परिसर की कैंटीन से चाय का नमूना लिया। उन्होंने बताया कि जिन जगहों से सैंपल लिए गए हैं, उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञदत्त आर्य, निधि रानी आदि मौजूद रहे।