फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   20 Gram Panchayats will be illuminated with solar street lights

Baghpat News: सोलर स्ट्रीट लाइटों से जगमग होगी 20 ग्राम पंचायतें

Tue, 21 May 2024 05:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 21 May 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
20 Gram Panchayats will be illuminated with solar street lights
बागपत। जिले के बीस गांवों को सोलर स्ट्रीट लाइटों से जगमग किया जाएगा। जिसके लिए यूपीनेडा के अफसरों ने ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों के साथ मिलकर गांवों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। उधर यूपीनेडा ने पहले जिन पंचायतों को चिह्नित करके बजट लिया था, उनमें लाइटें लगवानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांवों में स्ट्रीट लाइटें नहीं होने से रात में अंधेरा छा जाता है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांवों में सार्वजनिक जगहों पर लाइटें लगवाने की मांग की जा रही थी। जिसमें 100 गांवों की तरफ से लाइटें लगवाने के लिए यूपीनेडा को 21 लाख रुपये से अधिक भुगतान किया। जिसमें काफी समय बीतने के बाद लाइटें नहीं लगाई जाने पर प्रधानों ने नाराजगी जताई तो यूपीनेडा के अधिकारी हरकत में आए। जिन्होंने लाइटें लगवानी शुरू कर दी। इसके अलावा यूपी नेडा के अधिकारियों ने बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नती योजना के तहत अन्य गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगवाने की कार्ययोजना बनाई है। जिसमें 20 गांवों का चयन किया जा रहा है। जिसके बाद यूपीनेडा की तरफ से लाखों रुपयों की लागत से गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएगी। जिससे गांवों में सार्वजनिक जगहों से लेकर रास्ते जगमग होंगे और ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

------
वर्जन-
ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ मिलकर 20 गांवों का चयन किया जा रहा है। जिसके बाद चिन्हित गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवा दी जाएगी। -प्रमोद शर्मा, परियोजना अधिकारी यूपी नेडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed