{"_id":"5e134abe8ebc3e87f93a06a8","slug":"20-days-youth-missing-baraut-news-mrt462387252","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिन से युवक लापता, अपहरण की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिन से युवक लापता, अपहरण की आशंका
विज्ञापन
20 दिन से युवक लापता, अपहरण की आशंका
बड़ौत। बिनौली रोड से सटे सूर्य नगर से एक युवक को उसके साथी घर से बुलाकर ले गया। अब 20 दिन बीत जाने के बाद भी युवक का कहीं कोई सुराग नहीं है। परिजनों ने आरोपी युवक और बेटे का मोबाइल बंद होने की पुष्टि की है। पीड़ित की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर अपहरण की आशंका जताई है।
सूर्य नगर की रहने वाली बबीता पत्नी श्याम सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है कि उसका बड़ा बेटा अजय अपने पिता के साथ बागपत में वेटर का काम करता है। 15 दिसंबर को भूरा नामक युवक उसे फोन कर बुलाया। उसके बाद अजय घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। भूरा और अजय का मोबाइल बंद है। पीड़ित परिजनों ने बेटे के अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने फिलहाल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।