फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   20 crore bridge will be built on Hindon in Ghaziabad-Baghpat border

गाजियाबाद-बागपत सीमा में हिंडन पर 20 करोड़ से बनेगा पुल

Fri, 25 Jun 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
20 crore bridge will be built on Hindon in Ghaziabad-Baghpat border
बागपत। हिंडन नदी पर डौलचा गांव से गाजियाबाद के मतौर गांव तक 20 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण होगा। करीब 170 मीटर लंबे इस पुल से गाजियाबाद व अन्य जनपदों की दूरी कम हो जाएगी। जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। जल्द ही पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने में 18 माह का समय लगेगा।
विज्ञापन

सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने डौलचा और मतौर के बीच पुल निर्माण के लिए दोनों गांव के लोगों और उप्र ब्रिज कारपोरेशन के अधिकारियों के साथ मिलकर भूमि का निरीक्षण किया। हिंडन नदी पर बनने वाले 170 मीटर लंबे इस पुल पर लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 40 गांव के ग्रामीणों को लाभ होगा। गाजियाबाद, हापुड़ आदि की दूरी कम हो जाएगी। इस दौरान उप्र ब्रिज कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता केवी सिंह, सहायक अभियंता गजराज सिंह के अलावा विनोद विश्वकर्मा, संजय उपाध्याय, मनोज यादव, विवेक यादव, डॉ. अशोक यादव, हरकेश शर्मा, आशु यादव, मोहित यादव, कृष्ण यादव पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed