फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   194 proposals worth Rs 35 crore were passed

Baghpat News: 35 करोड़ रुपए के 194 प्रस्ताव पास हुए

Sat, 20 Jul 2024 05:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 20 Jul 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
194 proposals worth Rs 35 crore were passed
बागपत, बड़ौत। नगर पालिका अध्यक्ष बबीता तोमर की अध्यक्षता व ईओ मनोज कुमार रस्तोगी के संचालन में शुक्रवार को नगरपालिका परिसर में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। जिसमें 194 प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण, गांधी पार्क के सुंदरीकरण, सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार, ओपन जिम के सौंदर्य करण आदि कार्यों को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष बबीता तोमर के समक्ष लगभग 194 प्रस्तावों को पढ़कर सुनाया गया। जिन पर बैठक में मौजूद बोर्ड सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अनुमति दी गई। बोर्ड बैठक मुख्य रूप से सड़क निर्माण पर केंद्रित रही। इसके अलावा शहर के अन्य विकास कार्यों के लिए तैयार किए गए प्रस्ताव पर चर्चा की गई। सभी बोर्ड सदस्यों के क्षेत्र होने वाले सड़क निर्माण के प्रस्ताव पास किए गए। जिसमें दिल्ली-सहारनपुर रोड से सराय रोड तक सीवर लाइन, शहर के प्रमुख चौराहों तिराहों का सुंदरीकरण आदि रहे।
विज्ञापन

--- बोर्ड बैठक के प्रमुख प्रस्ताव
- लगभग एक करोड़ 40 लाख रुपये से वार्ड 18 में पड़ने वाले मीरापुर रजबहे की बाई पटरी पर सीसी सड़क रिटेलिंग वॉल का निर्माण
- एक करोड़ रुपये की धनराशि से नगर पालिका परिसर में बने गांधी पार्क का सुंदरीकरण, चहारदीवारी, रंगाई पुताई, पौधे लगाने का कार्य।
- 25 लाख रुपये में महात्मा गांधी बाबा श्यामल की प्रतिमा का सुंदरीकरण।
- लगभग एक करोड़ 60 लाख रुपये की धनराशि से मीरापुर रजबहे की पटरी पर सीसी सड़क रिटेलिंग वॉल निर्माण कार्य।
- दो करोड़ की धनराशि से दिल्ली-सहारनपुर रोड से सराय रोड पुल तक सीवर लाइन बिछाने का कार्य।
- 40 लाख की धनराशि से सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार।
- 40 लख रुपये की धनराशि से टंकी परिसर की चहारदीवारी, टायलीकरण, ओपन जिम का सुंदरीकरण।
- वार्ड नंबर दो में 12 लाख रुपये की धनराशि से नाली निर्माण।
- आवास विकास कॉलोनी में एक करोड़ रुपये की धनराशि से चहारदीवारी, बरामदा, कमरा एवं टीन शेड, इंटरलॉकिंग, सीसी, लाइट आदि का कार्य।
- 30 लाख रुपये की धनराशि से ऑक्सफोर्ड स्कूल के सामने पार्क निर्माण एवं सुदरीकरण।
- वार्ड नंबर दो में ही 20 लाख रुपए की धनराशि से आरसीसी नाली निर्माण।
- आजाद नगर में पालिका ट्यूबवेल की जमीन में धर्मशाला निर्माण व्यापार का सुंदरीकरण।
- लगभग 40 लाख रुपये की धनराशि से वार्ड नंबर नौ में आरसीसी नाले की साइड पटरी सीसी सड़क निर्माण।
- लगभग 40 लाख रुपये की धनराशि से वार्ड नंबर नौ में आरसीसी नाले की साइड पटरी सहित सीसी सड़क का निर्माण।
- दिलीप बिहार में 25 लाख रुपये की धनराशि से क्षतिग्रस्त पुल का नवनिर्माण।
- 75 लख रुपये की धनराशि से समस्त 25 वार्डों की चैनल पुलिया एवं सड़क की मरम्मत का कार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed