{"_id":"5cbcbdfebdec22140559cd06","slug":"191555873278-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस में चयन होने पर नमिता शर्मा को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस में चयन होने पर नमिता शर्मा को सम्मानित किया
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
नगर की आवास विकास कॉलोनी में रविवार को आयोजित समारोह में युवती का आईएएस में चयन होने पर खुशी जताई और प्रतीक चिह्न देकर युवती को सम्मानित किया।
समारोह की अध्यक्षता राकेश शर्मा ने की। संचालन अक्षय ने किया। वक्ताओं ने बताया कि एलम जनपद शामली की रहने वाली युवती नमिता शर्मा पुत्री चरण सिंह जो हाल में बड़ौत रहती है, का चयन वर्ष 2018 की सिविल सर्विसेज परीक्षा में 145वीं रैक हासिल कर आईएएस में हुआ है। बताया कि नमिता ने बीटेक करने के बाद पहले आईबीएम कंपनी में जॉब की। इसके बाद एसएससी के द्वारा जीएसटी मुंबई में डेढ़ वर्ष पूर्व चयनित होकर जॉब की। हाल मेें नमिता जीएसटी आफिस मुंबई में वित्त मंत्रालय में सीजीएल के पद पर जॉब कर रही है। पिछले दो साल से वह सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थी। नमिता के पिता चरण सिंह दिल्ली पुलिस में एएसआई पद पर कार्यरत है। मां पुष्पा देवी गृहणी है। समारोह में नमिता को सम्मानित किया। इसमें कालीचरण शर्मा, स्वराज सिंह, दीपक शर्मा रामा होटल वाले, अमित, विनीत, अक्षय शर्मा, सतीश मान, सुंदर, राधेश्याम, सतेंद्र शर्मा, अक्षय भारद्वाज, दीपक शर्मा आदि रहे।