{"_id":"5ca26776bdec221469616c12","slug":"191554147190-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से ढाई लाख रुपये जब्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से ढाई लाख रुपये जब्त किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। थाना पुलिस ने स्टेटिक टीम के साथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरोरा चौकी के पास चेकिंग अभियान चलाया। कार से ढाई लाख रुपये की नगदी बरामद की गई। कार चालक इस रकम का कोई हिसाब नहीं दे पाया। पुलिस ने नगदी को जब्त कर लिया। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सोमवार को मेरठ-करनाल हाईवे पर सरोरा चौकी के पास स्टेटिक टीम के साथ पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। बुढ़ाना की ओर से आ रही कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। कार से ढाई लाख रुपये की नगदी बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक अफरीदी सैयद निवासी जेजे कालोनी उत्तम नगर नई दिल्ली को हिरासत में ले लिया। उससे नगदी का हिसाब मांगा। लेकिन वह इस रकम का सही हिसाब नहीं दे पाया। युवक ने पुलिस को बताया कि वह रिश्तेदारी से मकान खरीदने के लिए रुपये लेकर आ रहा था। स्टेटिक टीम प्रभारी अजय कुमार और एसओ अजय शर्मा ने बताया कि नगदी को जब्त कर लिया गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। इस मौके पर एसआई सुमेर सिंह, नेपाल सिंह, रामवीर सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार, बालकिशन आदि मौजूद रहे।