{"_id":"5c7d7c5cbdec2214611249bb","slug":"191551727708-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर ब्रह्मा कुमारियों ने कलश यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर ब्रह्मा कुमारियों ने कलश यात्रा निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बड़ौत के तत्वावधान में सोमवार को महाशिवरात्रि पर कलश यात्रा धूमधाम से निकाली और भगवान शिव का संदेश दिया।
कलश यात्रा का शुभारंभ ध्वजारोहण से बड़ौत नगर पालिका के चेयरमैन अमित राणा एवं विवि की मुख्य संचालक बीके मोहिनी दीदी ने किया। मोहिनी दीदी ने महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताया कि जब-जब धरा पर अज्ञानता का अंधकार छा जाता है, तब-तब निराकार परमपिता परमात्मा शिव का दिव्य अवतरण भारत भूमि पर होता है। परमात्मा के इस अवतरण को हम महाशिवरात्रि के रूप में मनाते हैं। चेयरमैन अमित राणा ने कहा कि ब्रह्मा कुमारियों द्वारा विश्व में जो शांति का संदेश दिया जा रहा है, इसकी हम किसी से तुलना नहीं कर सकते हैं। इसके बाद परमात्मा शिव को भोग लगाया और ध्वजारोहण किया। इसके बाद सभी भाई-बहन ने कलश यात्रा निकाला शिव संदेश दिया। कलश यात्रा रेलवे रोड से शुरू होकर, मैन बाजार, बावली रोड़, ठाकुरद्वारा, गांधी रोड़, कैनाल रोड होते वापस सेवाकेंद्र पर पहुंची। कलश यात्रा में माताएं सिर पर मटकी लेकर चल रही थी। इस मौके पर बीके प्रवेश दीदी, बीके सीमा, बीके संगीता, बीके राम कुमार, बीके राजबीर, बीके सुरेश, तेजवीर, बिजेंद्र, अजय, शनि, आजाद, सुखबीर, कृष्णा, निर्मला, ललिता, संतोष आदि का सहयोग रहा।