फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रेत से लदे ट्रक ने बाइक सवार शिवभक्तों को टक्कर मारी

रेत से लदे ट्रक ने बाइक सवार शिवभक्तों को टक्कर मारी

Tue, 05 Mar 2019 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
रेत से लदे ट्रक ने बाइक सवार शिवभक्तों को टक्कर मारी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बावली रोड पर रविवार की रात में रेत से भरे ट्रक ने बाइक से हरिद्वार से गंगाजल लेकर हरियाणा जाते समय दो शिवभक्तों को टक्कर मार दी। इसमें एक शिवभक्त की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे शिवभक्त को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर किया। दुर्घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया।

मृतक शिव भक्त प्रदीप उम्र 30 वर्ष पुत्र महेंद्र रिडाऊ थाना खरखौदा, जिला सोनीपत, हरियाणा का रहने वाला है। जबकि बाइक पर बैठा शिवभक्त प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ रेफर किया । प्रदीप अपने दोस्त प्रवीण के साथ बाइक पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव जा रहे थे तो रविवार की रात में बड़ौत में बावली रोड़ पर पहुंचे तो छपरौली की और से ट्रक नंबर यूपी 17 टी 0625 जो रेत से भरा था। उसने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें प्रदीप की मौके पर मौत हो गई। जबकि प्रवीण घायल हो गया है। बाद में पुलिस ने ट्रक और उसके चालक शमसाद निवासी डौला को गिरफ्तार किया है। मृतक के भाई कुलदीप ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed